Friday, April 26, 2019

हरियाली को समर्पित गुरु

हरियाली को समर्पित शिक्षक राजेन्द्र जी

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के पास बसे गांव मोटासर खूनी के निवासी राजेन्द्र तरड़ जी पेशे से एक शिक्षक हैं। पारिवारिक वानिकी से प्रेरित होकर उन्होंने अपने ही घर को मिनी-पार्क में तब्दील कर दिया है। इनके घर में किन्नू, मौसमी, जामुन, निम्बू, आम, शहतूत, फालसा, बेर, अमरूद, संतरा, केले जैसे 50 से भी अधिक फलदार पेड़ हैं।
           अपने घर के अलावा वे गाँव में भी हरियाली फ़ैलाने के प्रयासों में जुटे हैं। राजेन्द्र जी की कोशिशों से ही आज जब भी गाँव में किसी की मृत्यु होती है, तो उस व्यक्ति की याद में पेड़-पौधे लगाये जाते हैं। इन पेड़ों की देखभाल का ज़िम्मा खुद राजेन्द्र जी ने उठाया हुआ है। पूरी मेहनत और लगन से उन्होंने गाँव की शमशान भूमि में अब तक 70 पेड़ों को बड़ा किया है। राजेन्द्र जी के काम से प्रभावित होकर आस-पास के गाँव भी पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हो रहे हैं! #WorldEarthDay #विश्व_पृथ्वी_दिवस।

#फेसबुक से गृहित

Tuesday, January 15, 2019

सेवा निवृत कर्मचारियों का कार्य

सम्मान सामारोह का आयोजन

------------------------–----

हमारे गाँव अमरपुरा जालू खाट के सेवारत व सेवा निवृत कर्मचारियों द्वारा स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय एवं शिक्षा विकास समिती का संचालन अक्टूबर 2017 को शुरू किया गया।  जिसमें प्रत्येक कर्मचारी 300/-रु. मासिक सहयोग देता है।इस पुस्तकालय में प्रतियोगी परिक्षाओं से सम्बधित सामग्री,पुस्तकें,अखबार,पत्र-पत्रिकाऐं नःशुल्क उपलब्ध करवाये जाते हैं।  प्रतियोगी परिक्षाओं की कोचिंग भी फ्री करवाई जाती है।

  लगभग 15 माह बाद ही इसके सकारातमक परिणाम हमारे सामने है।आज हमें बहुत खुशी हुई जब हमने सम्मान सामारोह का आयोजन कर हमारे गाँव की उन 20 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जिनका चयन इस अल्प अवधि में विभिन्न सरकारी सेवाओं में हुआ।हमारी आशा है कि हमारा यह मिशन और अधिक अच्छे परिणाम देगा।


         रामसिंह सहू

       (से.नि.प्रधानाचार्य) 

             कोषाध्यक्ष

स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय एवं शिक्षा विकास समिति

अमरपुरा जालू

शिक्षक की पहल- 230 विद्यार्थियों‌ को ट्रेक सूट

  शिक्षक की पहल: प्राइवेट स्कूलों की तरह बच्चे शनिवार को एक ही रंग के ट्रेक सूट में आते हैं नजर। 6 5 GB, रामसिंहपुर, श्रीगंगानगर, राजस्थान द...