Monday, September 3, 2018

स्लम‌ क्षेत्र के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा

पंजाब- सरकारी टीचर छुट्टी के बाद सड़क किनारे लगाती है क्लास, स्लम के 90 बच्चों को निःशुल्क पढाती है।
-----_---
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना की सुरिंदर कौर यूं तो बाकी सरकारी टीचर की तरह 36 साल से नौकरी कर रही है, मगर खास बात ये है कि वह कुछ अलग कर रही है। लिंक रोड़ स्थित चांद सिनेमा के सामने रहने वाली यह महिला स्कूल से लौटकर शाम को घर के नजदीक स्कूल चलाती है। सड़क किनारे इस स्कूल में आसपास की स्लम बस्ती के बच्चे पढने आते हैं। उन्होंने खुद एनजीओ की मदद से इस स्ट्रीट स्कूल में ब्लैकबोर्ड, बच्चों के बैठने के लिए टाट-पट्टी से लेकर किताबें भी मुहैया करायी हैं। करीब छह महीने पहले स्कूल स्कूल शुरु कर उन्होंने खुद परिजन को‌ मोटिवेट कर 25 बच्चे इकट्ठे किये थे। अब उनकी तादाद 90 पहुंच गयी।
- दैनिक भास्कर,
पृष्ठ संख्या-16
जयपुर, मंगलवार, 4 सितम्बर 2018

शिक्षक की पहल- 230 विद्यार्थियों‌ को ट्रेक सूट

  शिक्षक की पहल: प्राइवेट स्कूलों की तरह बच्चे शनिवार को एक ही रंग के ट्रेक सूट में आते हैं नजर। 6 5 GB, रामसिंहपुर, श्रीगंगानगर, राजस्थान द...